More
    Homeधर्म-समाजसंतों के सानिध्य में गूंजा संकीर्तन, गुलाब नाथ महाराज के भजनों पर...

    संतों के सानिध्य में गूंजा संकीर्तन, गुलाब नाथ महाराज के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    संतों के सानिध्य में गूंजा संकीर्तन, गुलाब नाथ महाराज के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    किशनगढ़ बास । अलवर-भिवाड़ी मार्ग स्थित किशनगढ़ बास बाईपास पर खेतानाथ आश्रम में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। खेतानाथ आश्रम के संत शंकर नाथ महाराज एवं ढोकलवास आश्रम के संत सुबेनाथ महाराज के सानिध्य में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

    संकीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक गुलाब नाथ महाराज ने अपनी मधुर वाणी से एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी श्याम प्रेमी दीपू यादव के सौजन्य से किया गया।

    आयोजक दीपू यादव ने बताया कि सोमवार रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक चले इस संकीर्तन में “मोर छड़ी लहराई रे”, “घुंघटियो आड़े आ गयो जी”, “थारी जय हो पवन कुमार”, “चाल सखी सत्संग में” और “मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है” जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिन पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से नृत्य कर अपनी आस्था प्रकट की।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संतों का श्रद्धालुओं द्वारा सम्मान किया गया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत यादव, आर के मोटर्स भिवाड़ी के मालिक आर के दायमा, संजय यादव, गोपाल यादव, प्रोफेसर सत्यभान यादव, शिक्षा अधिकारी चंद्रभान यादव, बलबीर चौधरी, चरण सिंह खैरिया, शेर सिंह चौधरी, संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष परमानंद लखयाणी, संजय सिंघल, जनेश भूटानी, विक्की गोयल, कमलेश पमनानी, हरीश लखयाणी सहित खैरथल, अलवर, तिजारा एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    अंत में आयोजक परिवार द्वारा प्रसाद के रूप में भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here