काले कानून का आरोप | पेंशन बंद या कम होने की जताई आशंका
किशनगढ़ बास। राजस्थान पेंशनर समाज की उप शाखा किशनगढ़ बास द्वारा वित्त मंत्रालय भारत सरकार के हालिया नोटिफिकेशन के विरोध में एसडीएम मनीष जाटव को ज्ञापन सौंपा गया। पेंशनर्स ने इस नोटिफिकेशन को “काला कानून” बताते हुए सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की मांग की।
ज्ञापन में पेंशनर्स समाज ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित कानून के तहत पेंशनर्स को मिलने वाले कई लाभों से वंचित किया जा सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि इस कानून के लागू होने के बाद वर्तमान पेंशन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, जिसमें पेंशन बंद होने या आंशिक रूप से निर्धारित किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।
पेंशनर्स ने कहा कि यदि यह कानून लागू होता है तो इससे उनके हितों पर गंभीर असर पड़ेगा और उनकी आजीविका पर भी संकट खड़ा हो सकता है। इस मुद्दे को लेकर पेंशनर्स में गहरा आक्रोश है और उन्होंने सरकार से इस निर्णय पर पुनः विचार करने की अपील की है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान उप शाखा अध्यक्ष सुल्तान सिंह यादव सहित कैलाश गौड़, जयप्रकाश सेन, जगदीश खुराना, मदनलाल, महेश भारद्वाज, भगवान मिश्रा, अभय जैन, शीशराम, डालूराम, बालवीर, भगत सिंह, हरि सिंह, रामोवतार, हरीश शर्मा, लख्मीचंद, ताराचंद और प्रेम कुमार सहित अनेक पेंशनर्स उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


