अलवर के रूपबास में विवाद ने लिया हिंसक रूप | छोटे भाई की हालत गंभीर
अलवर। सदर थाना क्षेत्र स्थित रूपबास गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे भाई पर भी आरोपी ने बेरहमी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल मोहन सिंह को तुरंत सामान्य चिकित्सालय अलवर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार आरोपी गगन सिंह को स्थानीय लोग आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ समय पहले एक शादीशुदा महिला को अपने घर ले आया था, जिसके बाद उसने अपनी मां और छोटे भाई को परिवार सहित घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित परिवार पिछले करीब छह महीनों से लोहे की टीन के अस्थायी मकान में रहने को मजबूर है।
परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार सुबह फिर विवाद बढ़ा और गगन सिंह ने तलवार से हमला कर दिया, जिससे मोहन सिंह के कान और हाथ गंभीर रूप से कट गए।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


