अलवर कोतवाली क्षेत्र में चोरी का मामला | कर्मचारी पर लगा वारदात में शामिल होने का आरोप
अलवर। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित केडलगंज सुगनाबाई की धर्मशाला में स्थित भूमिका एजेंसी के गोदाम में लगातार हो रही चोरी का खुलासा हो गया। इस मामले में दुकानदार ने मौके पर एक रिक्शा सवार चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
एजेंसी के मालिक गोपाल कुमार ने बताया कि पिछले चार-पांच महीनों से गोदाम से सामान चोरी हो रहा था, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। इसके बाद उन्होंने योजना बनाकर दुकान से पानी की मोटर गोदाम में रखी। मोटर चोरी होने के बाद जांच करने पर मामला सामने आया।
उन्होंने बताया कि एजेंसी में काम करने वाले शाहिद खान ने रिक्शा चालक शुभूदीन खान निवासी लुहारवाड़ी को बुलाकर पानी की मोटर रिक्शे में रखकर अपने घर साठ फीट रोड पहुंचा दी। इसके बाद शाहिद दुकान पर आना बंद कर दिया।
संदेह होने पर जब रिक्शा चालक को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसने बताया कि शाहिद खान पहले भी कई बार गोदाम से कॉपर वायर, आटा चक्की, पानी की मोटर सहित अन्य सामान चोरी कर उसके माध्यम से अपने घर भिजवा चुका है।
इसके बाद गोपाल कुमार ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी रिक्शा चालक को पकड़कर उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी शाहिद खान की तलाश शुरू कर दी है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


