More
    Homeराजस्थानखैरथलभिवाड़ी में मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत, हत्या का मामला दर्ज

    भिवाड़ी में मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत, हत्या का मामला दर्ज

    बुजुर्ग ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    खैरथल-तिजारा। जिले के भिवाड़ी क्षेत्र में मारपीट की एक घटना के बाद एक बुजुर्ग की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने फेज-तृतीया थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्रार्थी सतेन्द्र कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले का निवासी है और वर्तमान में भिवाड़ी के साथलका गांव स्थित देवा कॉलोनी में रह रहा है। 24 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे उसके पिता देव कुमार राम ने पड़ोस में रहने वाली महिला सुनीता से कपड़े सिलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।

    इसी दौरान मकान मालिक का चाचा बताए जा रहे एक व्यक्ति मौके पर आया और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने देव कुमार राम को थप्पड़ मार दिया, जिससे वह संतुलन खोकर पीछे गिर पड़े और उनका सिर पत्थर से टकरा गया।

    गंभीर हालत में उन्हें भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

    परिजनों ने आरोप लगाया है कि मारपीट के कारण ही उनकी मृत्यु हुई है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here