More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में युवा शक्ति को बढ़ावा, खेल किट से 40 मंडलों का...

    अलवर में युवा शक्ति को बढ़ावा, खेल किट से 40 मंडलों का सम्मान

    माय भारत के खेल संवाद कार्यक्रम में उत्कृष्ट युवा मंडलों को मिली प्रोत्साहन सामग्री

    अलवर। माय भारत अलवर द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित युवा मंडल संवाद कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए 40 उत्कृष्ट युवा मंडलों के पदाधिकारियों को खेल किट वितरित की गई। कार्यक्रम में युवाओं को खेलों से जुड़कर अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संदेश दिया गया।

    माय भारत अलवर के कॉर्डिनेटर एवं नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक पंकज यादव ने कहा कि युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए खेलों को बढ़ावा देना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ‘माय भारत’ पोर्टल के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना और स्थानीय स्तर पर संसाधन उपलब्ध कराना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

    उन्होंने कहा कि खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल किटों का वितरण किया गया है। इन किट्स के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखरने का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने युवा मंडलों से अपील की कि वे इन सामग्रियों का उपयोग अपने-अपने गांवों में नियमित अभ्यास और स्थानीय प्रतियोगिताओं के आयोजन में करें।

    पंकज यादव ने बताया कि चयनित 40 युवा मंडलों का चयन उनकी सक्रियता और वित्त वर्ष के दौरान किए गए कार्यों के आधार पर किया गया है। वितरित खेल किट में वॉलीबॉल एवं नेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स उपकरण शामिल रहे।

    इस अवसर पर माय भारत के वरिष्ठ स्वयंसेवक अमित शर्मा ने वॉलंटियर्स को प्रोत्साहित करते हुए युवा मंडलों की कार्यप्रणाली और गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सभी युवाओं को ‘माय भारत’ प्लेटफॉर्म पर अधिक से अधिक पंजीकरण कर डिजिटल रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

    कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कौशिक ने किया। इस दौरान कार्यक्रम सुपरवाइजर तोताराम गुर्जर, स्वयंसेवक तरेश मीणा, मानवेंद्र, सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here