लाडली महल में फिजियोथेरेपी शिविर में कमर, घुटने और लकवा मरीजों को मिलेगा उपचार
खैरथल। शहर के लाडली महल परिसर में 29 मार्च (रविवार) को नि:शुल्क फिजियोथेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा, जिसमें क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
मंदिर महंत शशिभूषण गल्याण मिश्र ने बताया कि शिविर में कमर दर्द, घुटनों का दर्द, गर्दन दर्द, लकवा (पैरालिसिस) सहित विभिन्न शारीरिक समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें उचित फिजियोथेरेपी उपचार दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविर में आधुनिक तकनीकों के माध्यम से रोगों के निदान और उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे मरीजों को राहत और बेहतर स्वास्थ्य परामर्श मिल सकेगा।
यह आयोजन श्री श्री 1008 ब्रह्माण्ड आचार्य भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी के पावन धाम एवं लाडली महल, खैरथल की कृपा से आयोजित किया जा रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि जरूरतमंद मरीज समय पर सही उपचार प्राप्त कर सकें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


