More
    Homeअलवरराजगढ़अलवर-राजगढ़ रेलखंड पर बड़ा हादसा, युवक चलती ट्रेन से गिरा

    अलवर-राजगढ़ रेलखंड पर बड़ा हादसा, युवक चलती ट्रेन से गिरा

    सुरेर गांव के पास युवक गंभीर घायल, जीआरपी ने जिला अस्पताल पहुंचाया

    राजगढ़। अलवर-राजगढ़ रेलखंड पर सुरेर गांव के पास एक युवक चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि हाथ-पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

    जीआरपी थाना पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को मौके से उठाकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।

    जीआरपी थाने के सहायक उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें राजगढ़ स्टेशन के स्टेशन मास्टर का फोन प्राप्त हुआ था, जिसमें सूचना दी गई कि सुरेर गांव के पास एक अज्ञात युवक चलती ट्रेन से गिर गया है और मौके पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है

    सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा और घायल युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी जेब से अलवर से राजगढ़ तक का ट्रेन टिकट मिला। साथ ही मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मुकेश कुमार निवासी सूर्य नगर, विश्वकर्मा कॉलोनी के रूप में हुई।

    पुलिस ने घायल मुकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया और उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।

    फिलहाल जीआरपी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि युवक हादसे का शिकार कैसे हुआ।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here