More
    Homeराजस्थानअलवरअंबेडकर सर्किल पर हमला, नकाबपोश युवकों ने युवक को घेरकर पीटा

    अंबेडकर सर्किल पर हमला, नकाबपोश युवकों ने युवक को घेरकर पीटा

    सर्किल के पास साइकिल सवार पीटीआई ट्रेनर पर हमला, भागकर बचाई जान

    अलवर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर सर्किल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 3 से 4 नकाबपोश युवकों ने एक युवक पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

    पीड़ित युवक तुषार सैनी ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में पीटीआई ट्रेनर के रूप में कार्यरत है और साइकिल से अपने घर लिसोड़ा वाला कुआं जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया और बिना किसी विवाद के मारपीट शुरू कर दी।

    अचानक हुए हमले से घबराकर तुषार सैनी किसी तरह वहां से भाग निकला और पास के एक निजी अस्पताल में जाकर शरण ली, जिससे उसकी जान बच सकी। इसके बाद उसने अपने पिता को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।

    सूचना मिलते ही उसके पिता मौके पर पहुंचे और घायल तुषार को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार हमले में तुषार की कमर पर गंभीर चोट आई है, जबकि शरीर पर अंदरूनी चोटें भी बताई जा रही हैं।

    घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here