More
    Homeकिशनगढ़बास : अमित गौड़ जिला समिति के सदस्य बने

    किशनगढ़बास : अमित गौड़ जिला समिति के सदस्य बने

    अमित गौड़ अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भी रह चुके है 

    किशनगढ़बस। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की जयपुर पीठ के सचिव हरिओम अत्री ने राजस्थान मे नवगठित आठ जिलों में नवीन जिला विधिक सेवा प्राधिकरणो की मॉनिटरी एवं परामर्शदात्री समिति का चयन किया है।
    नवगठित आठ जिलों में एक खैरथल तिजारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समिति में जिला सचिव, जिला एवं सेशन न्यायाधीश के साथ समिति में सेवानिवृत न्यायिक अधिकारी या अधिवक्ता जो 15 वर्ष या अधिक समय से विधि व्यवसाय कर रहा उसमें खैरथल तिजारा जिले की किशनगढ़ बास अभिभाषक संघ के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अमित गौड़ का चयन कर नियुक्ति की गई है।
    वरिष्ठ एडवोकेट अमित गौड़ का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समिति में चयन किए जाने पर अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की है। एडवोकेट अमित गौड़ किशनगढ़ बास अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here