More
    Homeधर्म-समाजरामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में राम उत्सव आयोजित

    रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में राम उत्सव आयोजित

    रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में राम उत्सव आयोजित

    खैरथल। राम नवमी के पावन अवसर पर खैरथल शहर स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में राम उत्सव कार्यक्रम श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष राजू पंडित की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर प्रखंड मंत्री गौरव आमेरिया ने बताया कि प्रतिवर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को श्रीराम जन्मोत्सव के रूप में रामनवमी मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण संभव हो पाया, जिसमें अनेक स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान और बलिदान रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजू पंडित, प्रखंड मंत्री गौरव आमेरिया, प्रखंड संयोजक दीपक सैनी, देवकी सैनी, टेकचंद सैनी, कपिल सैनी, अजीत सैनी, यादराम सैनी, पार्षद महादेव सैनी, राजबाला सैनी, सरोज सैनी, सुषमा सैनी, फूली देवी सहित बड़ी संख्या में बच्चे एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के समापन पर प्रभु श्रीराम की आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here