More
    Homeराजस्थानअलवरझोटवाड़ा जिनालय में महावीर जन्म कल्याणक का आयोजन, रक्तदान शिविर में उमड़ा...

    झोटवाड़ा जिनालय में महावीर जन्म कल्याणक का आयोजन, रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह

    जयपुर क्षेत्र में महावीर महोत्सव की धूम, शोभायात्रा और सेवा कार्यों ने बढ़ाया गौरव

    कठूमर। श्री नमिनाथ जिनालय झोटवाड़ा में मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जो क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई। इसके पश्चात मंदिर परिसर में परमात्मा की भव्य स्नात्र पूजा का आयोजन किया गया, जिसके लाभार्थी सचिन जैन रहे।

    अध्यक्ष महेश जैन ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक सेवा के कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई।

    रक्तदान शिविर में दिखा सेवा भाव

    प्रातः 10 बजे से वामा देवी महिला मंडल द्वारा वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन आशा देवी नेहा जैन (वैशाली नगर) द्वारा किया गया।

    इस शिविर में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 101 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं के इस सेवा भाव ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना दिया।

    शिविर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, जयपुर व्यापार महासंघ, पल्लीवाल महासभा सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

    महिला मंडल द्वारा सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

    पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा तथा भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा और सेवा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here