बोर्ड शिक्षा में शानदार प्रदर्शन, 10वीं के बाद 12वीं में भी छात्रों ने लहराया परचम
खैरथल। इंजीनियर पॉइंट स्कूल खैरथल ने एक बार फिर शानदार शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए 12वीं कक्षा में जिला टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले विद्यालय 10वीं कक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुका है।
कला वर्ग में छात्रा आन्या अग्रवाल ने 98.80% अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। आन्या, खैरथल मंडी के आढ़ती रॉबिन अग्रवाल की पुत्री हैं। उनके दादाजी सुरेश चंद अग्रवाल पूर्व में मातोर के सरपंच रह चुके हैं, जबकि उनकी माताजी पायल अग्रवाल ने राजनीति विज्ञान में नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण किया है।
वहीं वाणिज्य वर्ग में तनीषा गुप्ता ने 97.50% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया। तनीषा, हरि नारायण गुप्ता की पुत्री हैं।
बड़ी संख्या में छात्रों ने हासिल किए 90% से अधिक अंक
विद्यालय के परिणामों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कला वर्ग में कुल 63 विद्यार्थियों में से 22 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि वाणिज्य वर्ग में 54 विद्यार्थियों में से 14 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए।
पहले भी मिल चुकी हैं बड़ी सफलताएं
विद्यालय के निदेशक आजाद चौधरी ने बताया कि इससे पहले 10वीं कक्षा में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बताया कि भानु प्रताप, मुदित गुप्ता और प्रदीप ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला स्तर पर पहचान बनाई है।
उत्कृष्ट परिणाम आने पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। विद्यार्थियों को बधाई दी गई और स्टाफ ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे भी इसी प्रकार बेहतर परिणाम देने का प्रयास जारी रहेगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


