More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में पेयजल समाधान को स्वीकृति, 4.12 करोड़ से 33 ट्यूबवेल होंगे...

    अलवर में पेयजल समाधान को स्वीकृति, 4.12 करोड़ से 33 ट्यूबवेल होंगे स्थापित

    शहर में पेयजल व्यवस्था सुधार को लेकर योजना स्वीकृत, गर्मी में राहत देने पर फोकस

    अलवर। शहर में पेयजल समस्या के समाधान के लिए वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने विधायक निधि कोष से 4 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से शहर में 33 स्थानों पर थ्री फेस ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे।

    राज्यमंत्री संजय शर्मा ने बताया कि गर्मियों में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और प्रभावित क्षेत्रों में आमजन को राहत देने के उद्देश्य से यह योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट से निजात मिलेगी।

    स्वीकृत योजना के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे नेहरू नगर, कर्मचारी कॉलोनी, मनुमार्ग हाउसिंग बोर्ड, मालवीय नगर, जयपुर रोड, तिजारा रोड, आदर्श कॉलोनी, गणपति विहार, अंबेडकर नगर सहित कुल 33 स्थानों पर थ्री फेस ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इन ट्यूबवेलों से स्थानीय लोगों को नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

    इस परियोजना को जिला परिषद द्वारा प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है। जल्द ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) द्वारा कार्य शुरू किया जाएगा।

    अधिकारियों के अनुसार कार्य पूर्ण होने के बाद शहर के कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here