More
    Homeराजस्थानजयपुरजयपुर में परिचर्चा, पर्यावरण व स्वास्थ्य मुद्दों पर उठी गंभीर चिंता

    जयपुर में परिचर्चा, पर्यावरण व स्वास्थ्य मुद्दों पर उठी गंभीर चिंता

    विशेषज्ञों ने रखे विचार, पर्यावरण संरक्षण और श्रमिकों के स्वास्थ्य पर दिया जोर

    जयपुर।  राजस्थान समग्र सेवा संघ में राजस्थान नागरिक मंच एवं जन स्वास्थ्य अभियान (भारत) की राजस्थान इकाई द्वारा “भारत में पर्यावरण व व्यावसायिक स्वास्थ्य” विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर.सी. शर्मा ने की।

    राजस्थान नागरिक मंच के महासचिव बसंत हरियाणा ने  बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमूल्य निधि ने देश में सिलिकोसिस की गंभीर स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि देश में लगभग 52 लाख लोगों को सिलिकोसिस होने की संभावना है तथा सर्वोच्च न्यायालय में 3,19,000 पीड़ितों की सूची प्रस्तुत की जा चुकी है, जिनमें से 1,48,697 राजस्थान के हैं।

    परिचर्चा में उपस्थित लोग
    परिचर्चा में उपस्थित लोग

    उन्होंने यह भी कहा कि देश के करीब 93 प्रतिशत मजदूर असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं, जिनके लिए कोई ठोस सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा कानून लागू किया जाना बेहद आवश्यक है। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त न्यायाधीश ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति और समस्त जीवों के कल्याण की भावना निहित है, लेकिन वर्तमान समय में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरा उत्पन्न हो रहा है।

    इस अवसर पर कैलाश मीणा एवं हेमलता कंसौटिया ने जल, जमीन और जंगल के संरक्षण में स्थानीय समुदायों की भूमिका को अहम बताते हुए सरकार द्वारा उनकी अनदेखी पर चिंता जताई। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हित में बने कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग भी की।

    कार्यक्रम के उपरांत “हिन्दू ईद, मुस्लिम दीवाली—सब मिलकर सब त्योहार मनाएं” की भावना के साथ ईद मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न धर्मों और वर्गों के प्रतिनिधियों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में ईसाई धर्मगुरु फादर विजय पाल, जमाते इस्लामी हिन्द के प्रदेश अध्यक्ष नाज़िमुद्दीन, साहित्यकार डॉ. संदीप मील, प्रो. विशाल विक्रम सिंह, प्रो. हसन, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मवीर कटेवा, फिरोजुद्दीन सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

    इस अवसर पर आफताब खान, पवन देव, भूरे सिंह, कपिल सांखला, राजकुमार बनावरी, अब्दुल हफीज मातवान, आशा पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमलता कंसौटिया द्वारा किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here