More
    Homeअलवरराजगढ़एक्सप्रेसवे पर ऊंट तस्करी का खुलासा, गौरक्षकों की सतर्कता से आरोपी पकड़ा

    एक्सप्रेसवे पर ऊंट तस्करी का खुलासा, गौरक्षकों की सतर्कता से आरोपी पकड़ा

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तस्करी मामला उजागर, पुलिस ने शुरू की जांच

    राजगढ़। क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ऊंट तस्करी का मामला सामने आया है। पिनान रेस्ट एरिया के पास हुई इस कार्रवाई में गौरक्षक संगठन की सतर्कता से एक तस्कर को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

    गौरक्षक संगठन के सदस्य संस्कार सैन के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर की एक पिकअप गाड़ी में ऊंटों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है।

    सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान पिकअप में तीन ऊंट पाए गए, जिन्हें कथित रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। गौरक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया और वाहन सहित ऊंटों को अपने कब्जे में ले लिया।

    घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

    इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं गौरक्षकों की सतर्कता की सराहना की जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here