More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में ध्वज यात्रा में उठी मांग, नीलगाय संरक्षण को लेकर गूंजे...

    अलवर में ध्वज यात्रा में उठी मांग, नीलगाय संरक्षण को लेकर गूंजे स्वर

    हनुमान ध्वज यात्रा में नीलगाय मुद्दा प्रमुख, संरक्षण की मांग के साथ निकली शोभायात्रा

    अलवर। सर्व हिंदू समाज द्वारा विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में मंगलवार शाम भव्य हनुमान ध्वज यात्रा निकाली गई। इस दौरान गौमाता के साथ वन्यप्राणी नीलगायों की रक्षा को लेकर भी जोरदार आवाज उठाई गई।

    ध्वज यात्रा में प्रस्तुत आकर्षक झांकियों के माध्यम से गौ संरक्षण के साथ-साथ नीलगायों से जुड़े कानून को वापस लेने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। इस संबंध में विहिप की ओर से एक बड़ा बैनर भी प्रदर्शित किया गया।

    यात्रा में शामिल महिला-पुरुषों ने “गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करो” और “नीलगाय हत्या कानून रद्द करो” जैसे नारे लगाते हुए अपनी मांगों को मुखर किया।

    ध्वज यात्रा से पूर्व थोक सब्जी मंडी प्रांगण में आयोजित धर्मसभा में महंत बालक नाथ ने कहा कि सनातन संस्कृति में केवल गाय ही नहीं, बल्कि सभी पशु-पक्षियों की रक्षा का संकल्प निहित है। उन्होंने कहा कि समाज और विश्व में शांति केवल अहिंसा के मार्ग से ही संभव है।

    कार्यक्रम में संत दिनेश फलाहारी, स्वामी गंगादास जी, संत ब्रह्ममुनि जी सहित विभिन्न संत-महात्माओं ने भाग लिया। इसके अलावा विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम, प्रांत सहप्रमुख प्रेमसिंह राजावत, जिलाध्यक्ष रामदयाल मीणा, जिला महामंत्री विजेंद्र खंडेलवाल तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभागीय संचालक डॉ. के.के. गुप्ता भी उपस्थित रहे।

    ध्वज यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिली।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here