निःशुल्क नेत्र शिविर में ऑपरेशन सुविधा, मरीजों को जांच और इलाज का लाभ मिलेगा
अलवर। शहर में समाजसेवी संस्था महावीर इंटरनेशनल अलवर केंद्र द्वारा निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को आचार्य हस्ति चिकित्सालय, शांतिकुंज, भवानी तोप सर्किल (मीनल होटल के पास) में प्रातः 09 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा।
केन्द्र सचिव वीर सूर्यकांत भारद्वाज ने बताया कि शिविर स्वर्गीय जीतमल जैन एवं स्वर्गीय कमला जैन की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में मरीजों की नेत्र जांच की जाएगी और मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उनके लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन निःशुल्क किए जाएंगे।
ऑपरेशन डॉ. राकेश गुप्ता (नेत्र रोग विशेषज्ञ) द्वारा किए जाएंगे। शिविर में ऑपरेशन के बाद मरीजों को रहने, खाने, दवाइयों और चश्मे की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर में जांच कराने आने वाले मरीजों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी या राशन कार्ड की फोटो कॉपी अवश्य लेकर आएं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


