More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल-तिजारा में समीक्षा बैठक, पंच गौरव योजना पर कलेक्टर के निर्देश

    खैरथल-तिजारा में समीक्षा बैठक, पंच गौरव योजना पर कलेक्टर के निर्देश

    पंच गौरव योजना समीक्षा बैठक में कलेक्टर सख्त, विभागों को गुणवत्ता पर दिए निर्देश

    खैरथल-तिजारा। जिले में पंच गौरव योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय नजर आया। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में योजना के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर ने गत वर्ष किए गए कार्यों का मूल्यांकन करते हुए आगामी वर्ष के लिए बेहतर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने खेल, वन एवं पर्यटन विभाग को “एक जिला–एक खेल”, “एक जिला–एक वनस्पति”, “एक जिला–एक पर्यटन स्थल”, “एक जिला–एक उत्पाद” और “एक जिला–एक उपज” की अवधारणा के अनुरूप कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने पर्यटन विभाग को पंच गौरव योजना के तहत लगाए गए साइनेज बोर्डों का निरीक्षण करने और तिजारा जैन मंदिर के विकास के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

    कृषि विभाग को “एक जिला–एक उपज” के तहत चयनित प्याज फसल में किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट जैसे नवाचार अपनाने और ठोस कार्य योजना बनाने को कहा गया।

    कलेक्टर ने सभी विभागों को योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि जिले की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थल, खेल प्रतिभा और वन संपदा को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना जरूरी है।

    बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उपनिदेशक सांख्यिकी उदयभान मीणा, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, सहायक निदेशक उद्यानिकी गोपाल मीणा, सहायक निदेशक पर्यटन टीना यादव, एसीएफ वन विभाग संजय, खेल विभाग की अंजना शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here