More
    Homeधर्म-समाजजयपुर : आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज के सान्निध्य में अमृत...

    जयपुर : आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज के सान्निध्य में अमृत स्नान महोत्सव संपन्न

    जयपुर : महारानी फार्म गायत्री नगर में हुआ कार्यक्रम

    जयपुर। महावीर तपोभूमि उज्जैन व गोलोक धाम के प्रणेता वात्सल्य रत्न आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज के 41वें गृह त्याग दिवस के अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर, महारानी फार्म गायत्री नगर में शुक्रवार को भव्य अमृत स्नान महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 8:30 बजे आचार्य श्री की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

    अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत धर्मसभा में मंगलाचरण से हुई, जिसे मंजू सेवा वाली द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात गजेंद्र प्रीति छाबड़ा परिवार की ओर से आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन कर शास्त्र भेंट किए गए।

    मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, उपाध्यक्ष अरुण शाह एवं संयुक्त मंत्री मुकेश सोगानी ने गुरु आस्था परिवार के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र बाकलीवाल (निमोडिया) व गजेंद्र छाबड़ा का स्वागत-अभिनंदन किया।

    धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज ने णमोकार दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए णमोकार महामंत्र के 24 घंटे अखंड सामूहिक पाठ का आह्वान किया। उन्होंने अमृत स्नान के दौरान मंत्रोच्चारण के साथ लगभग एक घंटे तक विभिन्न मुद्राओं में स्नान विधि कराई।

    महोत्सव में पुरुष श्रद्धालु सफेद वस्त्रों में तथा महिलाएं पीले वस्त्रों में आकर्षक रूप से उपस्थित रहीं। आचार्य श्री ने श्रद्धालुओं को मंत्रित श्रीफल प्रदान करते हुए उसे घर, पूजा स्थल एवं रसोई में रखने की विधि बताई, जिससे रोग-शोक से मुक्ति एवं विद्या-धन की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

    कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अरुण शाह ने किया। उन्होंने कहा कि गायत्री नगर में पहली बार आयोजित यह अमृत स्नान महोत्सव ऐतिहासिक रहा, जिसके लिए आचार्य श्री के प्रति कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया गया।

    मंदिर में 11 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से सामूहिक कलश एवं शांतिधारा का आयोजन होगा। साथ ही मूलनायक प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का महामस्तकाभिषेक 170 कलशों से किया जाएगा। इस अवसर पर 41वें गृह त्याग दिवस के उपलक्ष्य में नियमित अभिषेक करने वाले 41 श्रद्धालुओं का सम्मान भी किया जाएगा।

    कार्यक्रम में चेतन निमोडिया, पवन निमोडिया, मनोज बोहरा, आलोक चौकडियात (चाकसू) सहित विभिन्न कॉलोनियों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here