More
    Homeराज्ययूपीयूपी के बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक...

    यूपी के बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर; एक की मौत

    बाराबंकी। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सफदरगंज के उधौली गांव के पास बुधवार रात करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए।

    अयोध्या दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

    पुलिस के अनुसार, उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र स्थित रौतापुर ग्राम पंचायत से करीब 22 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अयोध्या दर्शन करने गए थे। मंगलवार रात वापस उन्नाव लौटते समय उधौली के पास ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक ट्रॉली से जा टकराया। टक्कर के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    एक की मौत, 9 गंभीर घायल लखनऊ रेफर

    सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्नाव निवासी सुखवीर (22) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

    सफदरगंज थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here