More
    Homeराजस्थानजयपुरटीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    प्रशासनिक व्यवस्था पर टीकाराम जूली का हमला, कानून-व्यवस्था और विकास को लेकर सरकार को घेरा

    अलवर ।  नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।जूली ने आरोप लगाया कि राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि न तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पकड़ नजर आ रही है और न ही मंत्रियों की सुनवाई हो रही है, जिसके चलते प्रदेश के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और सरकार असहाय नजर आ रही है। साथ ही भाजपा पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए जूली ने कहा कि एक ओर पार्टी गाय के नाम पर राजनीति करती है, वहीं दूसरी ओर गंभीर आरोप भी सामने आते हैं, जिससे कथनी और करनी में अंतर साफ दिखाई देता है।

    जूली ने  कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार को पूरी तरह विफल बताया और इन मुद्दों पर जवाब देने की मांग की।

    इससे पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अपने समर्थकों के साथ फुलबाग पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जूली ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है और आने वाले समय में इसका परिणाम सामने आएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here