धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व, भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकाली रैली
अलवर। बैसाखी पर्व के उपलक्ष में पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी और पुरुषार्थी समिति जिला अलवर द्वारा धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे भगत सिंह चौराहे पर गुलाबी पगड़ी पहनकर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं।
ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली रैली
श्रद्धांजलि के बाद समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली, जो नंगली सर्किल स्थित प्रवीण बवेजा की दुकान तक पहुंची। वहां मीठे शरबत की प्याऊ लगाई गई और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साह के साथ पर्व मनाया। इस दौरान भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया गया।
गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीवान चंद सेतिया, शहर अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष राधेश्याम आहूजा, महासचिव राधा कृष्ण अरोड़ा, डॉ. रमेश गुल्याणी, भारत कपूर, प्रवीण बवेजा, जगदीश अरोड़ा, पी.आर. सेतिया, दर्शन अरोड़ा, रजनीश बांगा, राजेश भाटिया, अशोक मेन्दीरत्ता, राजेश खत्री, मनीष चुघ, मनोज आहूजा, तिलक चावला, मदन अरोड़ा, जी.एल. भाटिया, अशोक आहूजा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
महिला वरिष्ठ सदस्य उमा भाटिया और पुरुषार्थी समिति के भीमसेन कालड़ा, राजेश मक्कड़, राकेश अरोड़ा, राजेश सेतिया, पुरुषोत्तम मनचंदा, हरि कृष्ण खत्री सहित अन्य सदस्यों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


