More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में नो-पार्किंग पर कार्रवाई तेज, यातायात पुलिस ने काटे चालान

    अलवर में नो-पार्किंग पर कार्रवाई तेज, यातायात पुलिस ने काटे चालान

    व्यवस्था सुधारने के लिए सख्ती, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई

    अलवर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा देने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को शहर के प्रमुख बाजारों में विशेष अभियान चलाकर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई।

    यातायात प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 5 से 6 चौपहिया वाहनों और 20 से 25 दोपहिया वाहनों के चालान काटे गए।

    उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए यह अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है, ताकि सड़क पर अव्यवस्था और जाम की स्थिति से बचा जा सके।

    यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चालक अपने वाहन निर्धारित व्हाइट लाइन के अंदर ही पार्क करें, ताकि यातायात बाधित न हो और सभी को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

    पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here