More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशमूंग किसानों को राहत मिलेगी? विधायक ने बताया मोहन सरकार का पूरा...

    मूंग किसानों को राहत मिलेगी? विधायक ने बताया मोहन सरकार का पूरा प्लान

    छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी का मुद्दा काफी गर्माया हुआ है. ग्रीष्मकालीन मूंग की बिक्री को लेकर मध्य प्रदेश के किसान काफी नाराज दिख रहे हैं. कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि ने कहा कि, ''मूंग खरीदी के विषय पर सरकार की कोई सोच नहीं है. प्रभारी मंत्री से भी बात की पर उन्होंने भी कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया. बता दें कि, कांग्रेस में जिला इकाई को मजबूत करने की तैयारी चल रही है. कार्यकर्ता ही अध्यक्ष तय करेंगे.

    सरकार सिर्फ करती है बड़ी-बड़ी बातें
    कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि ने अन्नदाता किसानों के मूंग की फसल के नहीं खरीदे जाने के मुद्दे को लेकर सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि, ''सरकार किसानों के हितों की बात करती है और वहीं उन्हें किसानों की मूंग खरीदने को लेकर उनकी कोई सोच दिखाई नहीं दे रही है. वहीं प्रभारी मंत्री राकेश सिंह से भी जब उन्होंने मूंग के विषय में बात की तब भी उन्होंने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया.''

    प्रभारी मंत्री राकेश सिंह से हुई चर्चा
    छिंदवाड़ा में प्रभारी मंत्री राकेश सिंह का दौर था. जहां कलेक्ट्रेट में जिला योजना समिति की बैठक हुई. इस दौरान जिला योजना समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे. इस दौरान छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के साथ विधायकों ने कई योजनाओं को लेकर चर्चा की. वहीं, उन्होंने कहा कि, ''अब यहां अगली बैठक में पता चलेगा कि क्या कुछ होता है.''

     

    जिला इकाई को मजबूत करने की तैयारी
    छिंदवाड़ा जिले में लगातार चुनाव के दौरान कई दल-बदल की राजनीति के चलते कांग्रेस के विधायक महापौर और बड़े नेता भाजपा में शामिल हो गए थे. कांग्रेस छिंदवाड़ा में काफी कमजोर हो गई है. कांग्रेस को फिर से संगठित करने को लेकर छिंदवाड़ा में लगातार जिला इकाई को मजबूत करने की तैयारी की कवायत जारी है. वहीं, विधायक सोहन वाल्मीकि ने बताया कि, ''खड़गे और राहुल गांधी का विजन है कि छिंदवाड़ा में जिला इकाई को मजबूत करना चाहिए. उनके द्वारा लगातार हर स्तर पर कोशिश की जा रही है. वहीं कार्यकर्ता ही अब तय करेंगे कि जिला अध्यक्ष कौन होगा.''

    जुन्नारदेव थाना प्रभारी का वीडियो हुआ था वायरल
    जुन्नारदेव थाना प्रभारी राजेश साहू का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें सोहन वाल्मीकि ने नेताओं पर कई बातें कहीं और आरोप भी लगाया था. जिसको लेकर विधायक सोहन वाल्मीकि ने कहा कि, ''नेताओं पर नहीं बल्कि सत्ता में बैठे लोगों पर आरोप लगाया है. सत्ता में जो लोग हैं भारतीय जनता पार्टी के वह बुरे तरीके से लोगों के साथ व्यवहार कर रहे हैं. सरकार को ऐसे लोगों पर एक्शन लेना चाहिए, नहीं तो आगामी समय में कांग्रेस ऐसे लोगों के खिलाफ सड़क पर उतरेगी.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here