जाति उन्मूलन के लिए अंबेडकर जयंती पर संकल्प, कार्यक्रम में लगे नारे
अलवर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर दलित शोषण मुक्ति मंच (डीएसएमएम) के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर सर्किल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और जाति उन्मूलन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डीएसएमएम कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर जाति मुक्त और समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर प्रो. रमेश बैरवा ने बाबा साहेब की प्रसिद्ध रचना एनिहिलेशन ऑफ कास्ट के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक समाज में व्याप्त छुआछूत, ऊंच-नीच और असमानता को समाप्त करने का मार्ग दिखाती है।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने “बाबा साहेब अमर रहे”, “जाति का सर्वनाश हो”, “समाजवाद जिंदाबाद” जैसे नारों के साथ जातिगत भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद की।
इस अवसर पर मंच के जिला संयोजक एडवोकेट बी.एल. वर्मा, सहसंयोजक फतेह सिंह, एडवोकेट श्याम सुंदर जाटव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में सामाजिक समानता और न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


