पार्क लाइब्रेरी में सहयोग से ‘विधा कुंज’ पहल मजबूत, सुविधाएं बढ़ाने की योजना
अलवर। बुद्ध विहार स्थित डी-ब्लॉक में विकसित ‘विधा कुंज’ पार्क लाइब्रेरी को सशक्त बनाने की दिशा में आर.डी.एन.सी. मित्तल फाउंडेशन द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.सी. मित्तल ने जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला से शिष्टाचार मुलाकात कर इस हाईटेक पार्क लाइब्रेरी की शुरुआत पर बधाई दी और सहयोग का प्रस्ताव रखा, जिसे जिला प्रशासन द्वारा स्वीकार किया गया।
इसके पश्चात फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने नगर विकास न्यास के अधिशासी अभियंता अशोक मदान से मुलाकात कर ‘विधा कुंज’ लाइब्रेरी को और अधिक सुविधायुक्त एवं आकर्षक बनाने पर चर्चा की।
फाउंडेशन द्वारा लाइब्रेरी में 32 उत्कृष्ट पुस्तकों का दान किया गया। साथ ही भविष्य में और अधिक पुस्तकें एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की योजना भी बनाई गई है।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों को लाइब्रेरी की ओर आकर्षित करना है, जिससे पढ़ने की आदत को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर लाइब्रेरी संचालक विष्णु स्वामी भी मौजूद रहे, जिन्होंने लाइब्रेरी के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वहीं, फाउंडेशन के सहयोग के लिए नगर विकास न्यास की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


