More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में नमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, जयकारों से गूंजे जैन मंदिर

    अलवर में नमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, जयकारों से गूंजे जैन मंदिर

    महोत्सव के दौरान अलवर में नमिनाथ भगवान के निर्वाण लाडू के साथ श्रद्धा उमड़ी

    अलवर। जैन धर्मावलम्बियों के 21वें तीर्थंकर भगवान नमिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव शहरभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जैन मंदिर सुबह से ही घंटों-घड़ियालों और जयकारों से गूंज उठे।

    कार्यक्रम के तहत विभिन्न जैन मंदिरों में प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा आयोजित की गई। इसके पश्चात नित्य नियम पूजन और निर्वाण पूजन किया गया।

    जैन पत्रकार महासंघ के जिला संयोजक हरीश जैन ने बताया कि मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं द्वारा निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान नमिनाथ के जयकारों से गूंज उठा।

    श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ जिनेन्द्र भक्ति करते हुए अर्घ्य अर्पित किया और निर्वाण लाडू चढ़ाकर मोक्ष कल्याणक का उत्सव मनाया।

    पूरे आयोजन के दौरान मंदिरों में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here