More
    Homeराजस्थानअलवरखेरली में संगठन बैठक आयोजित, संगठन विस्तार पर जोर

    खेरली में संगठन बैठक आयोजित, संगठन विस्तार पर जोर

    संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत संगठन मजबूती को लेकर रणनीति बैठक

    कठूमर। ‘संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के अंतर्गत भरतपुर सांसद संजना जाटव ने खेरली स्थित सांसद कार्यालय पर कठूमर विधानसभा क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक ली। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए सांसद संजना जाटव ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठन का जमीनी स्तर पर मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन के विस्तार के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर इकाई अध्यक्षों और वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई जाए।

    इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने का संकल्प लिया और संगठन विस्तार को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए।

    बैठक में विधानसभा प्रभारी सुरेश पूछरी, ब्लॉक अध्यक्ष (कठूमर) राजवीर सिंह चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष (खेरली) हरिशंकर मीना, ब्लॉक अध्यक्ष (कठूमर शहर) अजय जाटव, हीरालाल सैनी, मंडल अध्यक्ष सुखचंद फौजी, ताराचंद जाटव, सचिन मीना, रामवीर गुर्जर, पुरुषोत्तम सैनी, जयप्रकाश मीना, विजेंद्र मीना, भोला नेता मसारी, तेजसिंह सिंह तुसारी, शीशराम गुर्जर, सुरेंद्र जाटव और रामहेत मीणा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here