More
    Homeकठूमर में विद्यालय स्टाफ की सराहनीय पहल: 35 हजार का वाटर कूलर...

    कठूमर में विद्यालय स्टाफ की सराहनीय पहल: 35 हजार का वाटर कूलर भेंट

    कठूमर में विद्यालय स्टाफ की सराहनीय पहल

    कठूमर। भीषण गर्मी के बीच कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर में विद्यार्थियों को राहत देने के लिए विद्यालय स्टाफ ने एक प्रेरणादायक पहल की है। स्टाफ ने आपसी सहयोग से करीब 35 हजार रुपये की लागत से वाटर कूलर भेंट किया, जिससे अब छात्र-छात्राओं को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

    वाटर कूलर के स्थापित होते ही विद्यालय में पढ़ने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी। पहले जहां गर्मी में पानी की समस्या बनी रहती थी, वहीं अब बच्चों को राहत मिल गई है।

    जीव-जंतुओं का भी रखा ख्याल
    विद्यालय स्टाफ ने केवल विद्यार्थियों तक ही अपनी पहल सीमित नहीं रखी, बल्कि परिसर में पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं के लिए भी संवेदनशीलता दिखाई है। विद्यालय में करीब एक दर्जन परिंडे लगाए गए हैं, जिनमें नियमित रूप से पानी भरा जाता है। इसके साथ ही परिसर में हरियाली और पेड़-पौधे भी अच्छी तरह विकसित किए गए हैं, जो आने वाले अभिभावकों को भी आकर्षित करते हैं।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य विराज चौहान ने इस सराहनीय कार्य के लिए पूरे स्टाफ का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के लोगों ने भी इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here