More
    Homeराजस्थानअलवरमन की बात में गोडावण संरक्षण की सराहना, राजस्थान सरकार के प्रयासों...

    मन की बात में गोडावण संरक्षण की सराहना, राजस्थान सरकार के प्रयासों को मिली प्रधानमंत्री की प्रशंसा

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गोडावण संरक्षण अभियान की तारीफ, वैज्ञानिक प्रयासों से बढ़ी उम्मीद

    जयपुर। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में गोडावण (Great Indian Bustard) के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पक्षी कभी रेगिस्तानी इलाकों की पहचान हुआ करता था, लेकिन एक समय इसकी संख्या काफी कम हो गई थी और यह विलुप्ति के कगार पर पहुंच गया था।

    प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अब गोडावण के संरक्षण के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें वैज्ञानिक तरीकों को अपनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रजनन केंद्र स्थापित किए गए हैं और अब इस दुर्लभ पक्षी के संरक्षण की दिशा में सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगे हैं।

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों को प्रधानमंत्री द्वारा सराहा जाना प्रदेश के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

    वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गोडावण संरक्षण के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे इस दुर्लभ प्रजाति को बचाया जा सके और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सके।

    उन्होंने कहा कि गोडावण केवल एक पक्षी नहीं, बल्कि राजस्थान की जैव विविधता और प्राकृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here