श्यामलाल पाल का आरोप, महिला सुरक्षा और पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पर सवाल
बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर महिलाओं के मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आधी आबादी को धोखा दे रही है और महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्यामलाल पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार और दुराचार की घटनाएं बढ़ी हैं, जबकि सरकार झूठे विधेयकों के जरिए उन्हें गुमराह कर रही है। उन्होंने महिला विधेयक को आधी आबादी के साथ धोखा बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के आरक्षण का समर्थन करती है, लेकिन इसमें पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्ग की महिलाओं को भी शामिल किया जाना चाहिए।
उन्होंने गाजीपुर और हरदोई में महिलाओं के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। साथ ही आरोप लगाया कि इन मामलों में सपा प्रतिनिधिमंडल पर हमला किया गया और नेताओं पर ही मुकदमे दर्ज कर दिए गए।
श्यामलाल पाल ने भाजपा और चुनाव आयोग पर पंचायत चुनाव न कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और गांवों का विकास प्रभावित होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लड़ेगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


