टहला स्थित आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक प्रवेश, ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू
अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय टहला में सत्र 2026-27 के लिए छात्राओं के प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
उपनिदेशक एवं प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 6 से कक्षा 12 (विज्ञान वर्ग) तक प्रवेश के लिए इच्छुक छात्राएं 31 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी छात्राएं अपनी SSO ID के माध्यम से नवीन प्रवेश पोर्टल SJMS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
विद्यालय में प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, दिशा-निर्देश एवं अन्य आवश्यक विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे अभ्यर्थी आसानी से प्रक्रिया को समझकर आवेदन कर सकें।
यह आवासीय विद्यालय छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है, जिससे बालिकाओं के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

