More
    Homeराजस्थानअलवरराजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल, अपराध लगातार बढ़ रहे हैं:...

    राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल, अपराध लगातार बढ़ रहे हैं: टीकाराम जूली

    मोती डूंगरी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान जूली ने उठाए कानून व्यवस्था के मुद्दे

    अलवर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि सरकार हालात संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

    अलवर जिले के मोती डूंगरी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान मीडिया से बातचीत में जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं, जबकि प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है।

    उन्होंने भिवाड़ी में दलित नाबालिग के साथ हुई घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। जूली ने कहा कि वे स्वयं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

    नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लूट, फायरिंग और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि अलवर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है और अपराधियों में कानून का डर खत्म होता जा रहा है।

    पानी की समस्या को लेकर भी जूली ने सरकार को घेरते हुए ईआरसीपी योजना पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों को राहत नहीं मिल रही है और आमजन पानी के लिए परेशान हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी मांग उठाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जो सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाता है। जूली ने कहा कि यदि सरकार जल्द ठोस कदम नहीं उठाती, तो विपक्ष सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here