More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में जीईएम पोर्टल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, पारदर्शी खरीद प्रक्रिया पर जोर

    अलवर में जीईएम पोर्टल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, पारदर्शी खरीद प्रक्रिया पर जोर

    कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को दी गई जीईएम पोर्टल की जानकारी, प्रशिक्षण में बढ़ी भागीदारी

    अलवर। सरकारी खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से मिनी सचिवालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के प्रभावी उपयोग के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम बीना महावर ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जीईएम पोर्टल पर पंजीकरण, सामग्री एवं सेवाओं की खरीद, बिडिंग प्रक्रिया में भागीदारी और ऑनलाइन भुगतान प्रणाली के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।

    उन्होंने बताया कि अधिकारियों को पोर्टल की नवीनतम सुविधाओं और तकनीकी अपडेट्स से भी अवगत कराया गया, ताकि वे इसे अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग में ला सकें और सरकारी खरीद प्रक्रिया को और अधिक सुगम बना सकें।

    इस दौरान जीईएम पोर्टल के सीनियर असिस्टेंट डायरेक्टर तमलतारू दत्ता एवं रीजनल बिजनेस फैसिलिटेटर विक्रांत त्रिपाठी ने पोर्टल के उपयोग की व्यावहारिक जानकारी साझा करते हुए इसे सरकारी खरीद का सशक्त माध्यम बताया।

    कार्यक्रम में अतिरिक्त कोषाधिकारी सरिता यादव, सहायक लेखाधिकारी अशोक गोयल, रजनेश कुमार, गौरव कुमार, कनिष्ठ लेखाकार नेतराम गुर्जर, प्रज्ञा शर्मा एवं चिराग प्रधान सहित जिला स्तरीय अधिकारी, आहरण एवं वितरण अधिकारी तथा संबंधित लेखाकार मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here