More
    Homeराजस्थानअलवरजिला कलेक्टर ने ली सांख्यिकी विभाग की पहली समीक्षा बैठक, योजनाओं के...

    जिला कलेक्टर ने ली सांख्यिकी विभाग की पहली समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

    सटीक आंकड़े नीति निर्माण की रीढ़: कलेक्टर किशोर कुमार

    मनीष मिश्रा, खैरथल-तिजारा।
    खैरथल-तिजारा में हाल ही में गठित सांख्यिकी विभाग कार्यालय की पहली औपचारिक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने की। बैठक का उद्देश्य विभाग की वर्तमान योजनाओं की समीक्षा एवं क्षेत्रीय स्तर पर आंकड़ा संग्रहण और विश्लेषण की स्थिति का आकलन करना था।

    बैठक में उपनिदेशक सांख्यिकी विभाग सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं—जैसे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, कृषि आंकड़े, जनगणना तथा रोजगार संबंधी आँकड़ों—की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।

    आंकड़ों की गुणवत्ता सर्वोपरि

    जिला कलेक्टर ने कहा कि “सटीक और समयबद्ध आंकड़े नीति निर्माण की रीढ़ होते हैं।” ऐसे में आंकड़ों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को तय समय में भेजी जाए।

    डिजिटाइजेशन और तकनीकी उपकरणों पर ज़ोर

    कलेक्टर किशोर कुमार ने विभाग को डेटा डिजिटाइजेशन और आधुनिक तकनीकी उपकरणों के अधिकतम उपयोग को प्राथमिकता देने की सलाह दी, जिससे त्वरित और विश्वसनीय विश्लेषण संभव हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि नए संसाधनों और मॉडर्न टूल्स के ज़रिए आंकड़ों को नीति निर्धारण में प्रभावशाली बनाया जा सकता है।

    टीम की सराहना और शुभकामनाएं

    बैठक के समापन पर कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली की सराहना की और भविष्य की योजनाओं में बेहतर कार्य निष्पादन के लिए शुभकामनाएं दीं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here