More
    Homeराजस्थानअलवरक्रिस आइकॉन सोसायटी में हादसा: छठी मंजिल से गिरने पर महिला की...

    क्रिस आइकॉन सोसायटी में हादसा: छठी मंजिल से गिरने पर महिला की मौत

    खुशखेड़ा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटी

    टपूकड़ा।
    खुशखेड़ा थाना क्षेत्र की क्रिस आइकॉन सोसायटी, ततारपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में छठी मंजिल से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि महिला बालकनी की सफाई कर रही थी, इसी दौरान बैलेंस बिगड़ने से वह नीचे गिर गई।

    खुशखेड़ा थानाधिकारी हनुमान प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका की पहचान प्रियंका (35 वर्ष) पत्नी दीपक जांगिड़, निवासी रैवाना, नीमराणा, हाल निवासी क्रिस आइकॉन सोसायटी के रूप में हुई है। वह शुक्रवार को अपने फ्लैट की बालकनी में लगे शीशों की सफाई कर रही थीं। सफाई के दौरान स्टूल पर चढ़ने के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ीं।

    हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here