More
    Homeराजस्थानअलवरनई कार्यकारिणी के लिए आमसभा का आयोजन 10 मई को

    नई कार्यकारिणी के लिए आमसभा का आयोजन 10 मई को

    अलवर समिति में कार्यकारिणी चुनाव प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी

    अलवर। श्री चंद्रप्रभु विकलांग कल्याण समिति की आमसभा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। आमसभा में वर्तमान कार्यकारिणी समिति का कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी के निर्वाचन संबंधी कार्यवाही संपादित की जाएगी।

    समिति के महामंत्री नरेंद्र जैन ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन शर्मा द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 5 मई से 7 मई तक मतदाता सूचियों का प्रदर्शन एवं अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद 8 मई से 9 मई तक आपत्तियों एवं उनके समाधान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 10 मई को प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद 11:00 बजे से 11:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है।

    निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    समिति पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here