More
    Homeराजस्थानजयपुरजानापुर में चंदन वन विकास की तैयारी, वन मंत्री ने किया निरीक्षण

    जानापुर में चंदन वन विकास की तैयारी, वन मंत्री ने किया निरीक्षण

    प्रदेश में चंदन वन विकसित करने की योजना, सिरोही में निरीक्षण अभियान तेज

    सिरोही। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में चंदन के वन विकसित किए जाएंगे। इसी कड़ी में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने आज सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र के ग्राम जानापुर पहुंचकर चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान वन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री का विजन है कि राजस्थान में बड़े स्तर पर चंदन के वन विकसित किए जाएं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा फिलहाल प्रदेश में तीन स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां चंदन वन विकसित किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि चंदन के पेड़ों का संरक्षण और विस्तार प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी, जिससे हरित क्षेत्र बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।

    इस दौरान पिंडवाड़ा-आबू क्षेत्र के विधायक समाराम गरसिया भी मौजूद रहे। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।

    वन विभाग अब जल्द ही इन चिन्हित स्थलों पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य शुरू करेगा, ताकि आने वाले समय में प्रदेश में चंदन वन विकसित कर पर्यावरण संरक्षण को मजबूती दी जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here