अलवर पुलिस ने पथराव मामले में 20 लोगों को किया डिटेन
अलवर। गोविंदगढ़ थाना परिसर में देर रात हुए पथराव मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए करीब 20 लोगों को डिटेन किया है। मामले की जांच लगातार जारी है और पुलिस कई आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी हुई है।
प्रियंका रघुवंशी ने अलवर एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देर रात एक बुलेट मोटरसाइकिल को छुड़ाने के लिए कुछ लोग थाने पहुंचे थे। पुलिस द्वारा उन्हें समझाने और स्थिति शांत करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और थाने पर पथराव शुरू हो गया।
पुलिस के अनुसार पथराव के दौरान एक पत्थर सीधे थाना प्रभारी के चेहरे पर आकर लगा, जिससे वह घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। अब तक करीब 20 लोगों को डिटेन कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
एडिशनल एसपी प्रियंका रघुवंशी ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले 14 अप्रैल को भी कोतवाली थाना में पथराव की घटना सामने आई थी। लगातार थानों पर हो रहे हमलों ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल गोविंदगढ़ इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

