More
    Homeराजस्थानजयपुरसंपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का निरीक्षण, शिकायत समाधान पर जोर

    संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का निरीक्षण, शिकायत समाधान पर जोर

    181 शिकायत निस्तारण में गुणवत्ता और तेजी के निर्देश, सचिवालय में समीक्षा बैठक

    जयपुर। सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन ने शुक्रवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर विभागीय शिकायतों और परिवेदनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के प्रभावी समाधान की ऐसी कार्यसंस्कृति विकसित की जाए, जिससे परिवेदनाओं का निस्तारण संबंधित स्तर पर ही व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से हो सके।

    प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों की सही मैपिंग, श्रेणीकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अधिकतम उपयोग से निस्तारण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जाए।

    निरीक्षण के दौरान नागौर हवाई पट्टी पर अतिक्रमण से संबंधित दर्ज शिकायत पर भी विशेष चर्चा की गई। जैन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बैठक के दौरान ही नागौर कलेक्टर से चर्चा की और नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

    झुंझुनू जिले के प्रभारी सचिव होने के नाते जैन ने जिले की परिवेदनाओं का भी विस्तृत विश्लेषण किया। उन्होंने परिवादियों कामिल, धर्मवीर, सुनील, ललित और राहुल से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर संयुक्त शासन सचिव एवं स्टेट नोडल ऑफिसर संपर्क पोर्टल दाताराम तथा जन अभियोग निराकरण विभाग के निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव हर्ष सावन सूखा भी उपस्थित रहे।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सभी विभागों के सचिव निर्धारित तिथियों पर राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर परिवादियों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस पहल के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर शीघ्र समाधान प्राप्त कर पा रहे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here