वन मंत्री भूपेन्द्र यादव विभिन्न धार्मिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव 9 एवं 10 मई को संसदीय क्षेत्र अलवर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री यादव 9 मई को सांय 6 बजे काली खोली धाम मिलकपुर स्थित बाबा मोहनराम मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सांय 6:15 बजे भिवाड़ी के रीको चौक स्थित रीको न्यू गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसी दिन रात्रि 9:45 बजे केंद्रीय मंत्री श्यामेश्वर धाम बहादुरपुर रोड रामगढ़ में आयोजित श्याम महोत्सव में शिरकत करेंगे।
वहीं 10 मई को प्रातः 8 बजे वे अलवर के हसन खां मेवात नगर स्थित डी-85 पर आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे मिनी सचिवालय अलवर में अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


