More
    Homeराजस्थानअलवरविश्व थैलेसीमिया डे पर रक्तदान शिविर आयोजित

    विश्व थैलेसीमिया डे पर रक्तदान शिविर आयोजित

    थैलेसीमिया डे पर बच्चों के लिए रक्तदान को आगे आए युवा

    अलवर। विश्व थैलेसीमिया डे के अवसर पर शुक्रवार को राजीव गांधी सामान्य जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में कनिष्का फाउंडेशन की ओर से विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।

    शिविर की खास बात यह रही कि रक्त वीरांगना विमल कौर ने पहली बार थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान किया। उनके इस प्रेरणादायक कदम की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

    कनिष्का फाउंडेशन के संस्थापक रवि रिंकू ने बताया कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है और ऐसे विशेष शिविर उनके जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है, एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।”

    कार्यक्रम में एडवोकेट भरत सिंह बौद्ध, एडवोकेट पिंकी बौद्ध, कमांडो पंकज कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है।

    शिविर के दौरान रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया तथा उन्हें प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। पूरे कार्यक्रम में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देखने को मिला।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here