गर्मी में पीएफए के परिंडे वितरण अभियान में पुलिस लाइन से जीव दया और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अलवर। भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के संरक्षण और जीव दया का संदेश देने के उद्देश्य से पीपल फॉर एनिमल्स संस्था द्वारा चलाए जा रहे 4 हजार परिंडे वितरण अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस लाइन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने पेड़ों पर परिंडे लगाकर और पुलिसकर्मियों को परिंडे वितरित कर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने का संदेश दिया।
एसपी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि गर्मी के इस कठिन दौर में पक्षियों के लिए नियमित रूप से दाना-पानी की व्यवस्था करना मानवता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने आमजन से अपने घरों, पेड़ों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे पक्षियों को जीवनदान मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
पीपल फॉर एनिमल्स संस्था के प्रदेश प्रभारी एवं पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू ने बताया कि संस्था द्वारा संचालित 4 हजार परिंडे वितरण अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाना और आमजन को जीव दया के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में कोतवाली थाना अधिकारी हनुमान सिंह, प्रतापनगर थाना अधिकारी सुनील ताड़ा, पुलिसकर्मी डूंगर सिंह रावत, मुकेश, रतनलाल सेन सहित संस्था के नवरतन बंब, मुकेश अजमेरा, गुमान सिंह पीपाड़ा और सुरेश सुराना मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कई पुलिसकर्मियों ने भी पुलिस लाइन परिसर में पेड़ों पर परिंडे बांधकर अभियान में सहभागिता निभाई।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


