अनैतिक गतिविधियों पर सख्ती: स्पा सेंटर संचालिका सहित पांच युवक हिरासत में
अलवर। शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर पर दबिश देकर संचालिका सहित पांच युवकों को हिरासत में लिया। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
शिवाजी पार्क थाना प्रभारी आईपीएस रश्मि मीणा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि शहर स्थित फैमिली थाई स्पा में सवेरा कॉफी कैफे की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और मौके पर छापा मारा गया।
पुलिस के अनुसार दबिश के दौरान स्पा सेंटर में पांच युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद मिले। वहीं स्पा सेंटर संचालित करने वाली एक युवती को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है तथा स्पा सेंटर से संबंधित दस्तावेजों और गतिविधियों की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को कोतवाली थाना पुलिस ने भी शहर के एक अन्य स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि पुलिस अब शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार पर सख्त नजर बनाए हुए है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


