More
    Homeराजस्थानअलवरबंगाल विजय के बाद अलवर पहुंचे भूपेंद्र यादव, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य...

    बंगाल विजय के बाद अलवर पहुंचे भूपेंद्र यादव, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    अलवर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, बंगाल विजय के बाद फूल-मालाओं से हुआ केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन

    अलवर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव रविवार को अलवर दौरे पर पहुंचे। बंगाल चुनाव में पार्टी प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले भूपेंद्र यादव के अलवर आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

    केंद्रीय मंत्री ने अपने अलवर स्थित निवास पर आमजन, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और गर्मजोशी से स्वागत कर खुशी जाहिर की।

    गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा हाईकमान ने भूपेंद्र यादव को अहम जिम्मेदारी सौंपी थी। चुनाव के दौरान उन्होंने लगातार संगठनात्मक बैठकों, रणनीति निर्माण और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया।

    बंगाल में भाजपा की जीत के बाद उनके गृह क्षेत्र अलवर में भी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है। भूपेंद्र यादव ने इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनीं और कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

    उनके स्वागत के लिए सुबह से ही समर्थकों का उनके निवास पर पहुंचना जारी रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here