प्राइवेट हॉस्पिटल सोसाइटी की बैठक में डॉ. एस.सी. मित्तल अध्यक्ष चुने गए, कैंसर जागरूकता CME में प्लास्टिक उपयोग पर जताई चिंता
अलवर। निजी अस्पताल एवं नर्सिंग होम सोसायटी, अलवर (PHNS) की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर 9 मई को होटल लेमन ट्री में प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जी. एस. सोलंकी ने की।
बैठक के दौरान उपस्थित चिकित्सक सदस्यों ने ध्वनिमत से हाथ उठाकर नई कार्यकारिणी का चयन किया। इसमें डॉ. एस. सी. मित्तल को अध्यक्ष, डॉ. तैयब खान को सचिव तथा डॉ. चिराग सेठी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभा में मौजूद चिकित्सकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
बैठक के दौरान कैंसर जागरूकता विषय पर एक विशेष सीएमई (Continuing Medical Education) कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें सीके बिड़ला अस्पताल के ऑन्कोलॉजी सर्जन डॉ. आनंद मोहन और रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट Dr. Ruchir Bhandari ने कैंसर के बढ़ते मामलों और उसके कारणों पर विस्तृत जानकारी दी।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कहा कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रमुख कारणों में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में कैंसर जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से सीके बिरला हॉस्पिटल की ओर से सभी चिकित्सकों को जूट बैग भेंट किए गए।
सभा में डॉ. सुबोध अग्रवाल, डॉ. सुरेंद्र जैन, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. कुमुद गुप्ता, डॉ. के.के. शर्मा, डॉ. दिलीप सेठी, डॉ. बृजेंद्र गर्ग, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. विजय पाल यादव सहित 40 से अधिक चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. चिराग सेठी ने सभी अतिथियों और चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


