More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

    खैरथल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

    खैरथल शहर में बढ़ती गंदगी पर जताई चिंता, हड़ताल जल्द खत्म कराने की उठाई मांग

    खैरथल। नगर परिषद में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र स्वीकार कर हड़ताल समाप्त कराने तथा शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की गई।

    सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
    सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

    ज्ञापन में बताया गया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण खैरथल नगर परिषद क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। शहर के मुख्य मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों के आसपास भी कचरे के अंबार जमा हो चुके हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी ने कहा कि शहर के प्रमुख नालों और नालियों में भी कचरा जमा हो गया है। आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए यदि समय पर सफाई नहीं हुई तो गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने का खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद प्रशासन को इस गंभीर स्थिति को प्राथमिकता के आधार पर लेना चाहिए।

    ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों को उचित मानदेय, निश्चित अवकाश और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही सभी अस्थायी सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को मानते हुए जल्द से जल्द हड़ताल समाप्त कराने की अपील की गई, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था पुनः सुचारू हो सके।

    इस दौरान जाटव समाज के संरक्षक रामचंद्र कामरेड, पार्षद राजेंद्र चौधरी, नारायण छगाणी, मनोज बुराहड़िया, राहुल रसगोन, अभिषेक हैडाऊ, मुशर्रफ खान, कालू हैडाऊ, दीपक चौधरी, वासु सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here