More
    Homeराजस्थानअलवरएचपीवी वैक्सीन लगवाने वाली बालिकाओं का सम्मान, डॉ. अभिमन्यु सिद्ध ने बताया...

    एचपीवी वैक्सीन लगवाने वाली बालिकाओं का सम्मान, डॉ. अभिमन्यु सिद्ध ने बताया “हेल्थ वॉरियर्स”

    महात्मा गांधी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता का दिया संदेश

    टहला। एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी विद्यालय टहला में एचपीवी वैक्सीन लगवाने वाली बालिकाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीएचसी टहला के डॉ. अभिमन्यु सिद्ध ने बालिकाओं को “हेल्थ वॉरियर्स” की संज्ञा देते हुए उनके साहस और जागरूकता की सराहना की।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अभिमन्यु सिद्ध ने कहा कि इन बालिकाओं ने समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है और इन बच्चियों ने डर एवं भ्रम को पीछे छोड़ वैज्ञानिक सोच अपनाकर समझदारी का परिचय दिया है।

    मेडिकल साइंस पर भरोसा करने की दी सीख

    डॉ. अभिमन्यु सिद्ध ने कहा कि बालिकाओं ने अंधविश्वास और अफवाहों पर विश्वास करने के बजाय मेडिकल साइंस पर भरोसा जताया, जो समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला कदम है। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में प्रभावी है और सरकार द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान बालिकाओं के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

    कार्यक्रम में वैक्सीन लगवाने वाली बालिकाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। डॉ. सिद्ध ने कहा कि ये बालिकाएं अन्य विद्यार्थियों और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे भ्रांतियों से दूर रहकर अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और वैक्सीनेशन अभियान में सहयोग करें।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य लवकुश शर्मा एवं अध्यापिका अभिलाषा बढ़ाया ने भी कार्यक्रम में बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन के लाभों की जानकारी दी और वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और वैक्सीनेशन के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here