More
    Homeराजस्थानअलवरग्राम रथ अभियान से जागरूक हो रहे ग्रामीण

    ग्राम रथ अभियान से जागरूक हो रहे ग्रामीण

    ग्राम रथ और लोक कलाकारों के माध्यम से 13 विभागों की योजनाओं की मिल रही जानकारी

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित भारत-विकसित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से जिले में संचालित ‘ग्राम विकास रथ अभियान’ ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। एलईडी स्क्रीन से सुसज्जित ग्राम रथ अब सुदूर ढाणियों और गांवों की चौपालों तक पहुंचकर किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

    ग्राम रथों के माध्यम से कृषि, पशुपालन, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित 13 विभागों की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उत्साहपूर्वक योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा सरकारी सुविधाओं को लेकर जागरूक हो रहे हैं।

    ग्रामीणों तक योजनाओं की जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए संध्या चौपालों का आयोजन भी किया जा रहा है। चौपालों में कला जत्था के लोक कलाकार गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सरकारी योजनाओं का संदेश दे रहे हैं। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों को ग्रामीणों द्वारा काफी सराहा जा रहा है और इससे योजनाओं के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है।

    अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। ग्राम रथ के साथ मौजूद टीम ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया समझाने के साथ-साथ आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं के प्रति विश्वास और उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।

    ग्राम रथों के साथ सुझाव पेटिका भी रखी गई है, जिसमें ग्रामीण अपने गांव की समस्याओं और विकास संबंधी सुझाव लिखकर दे रहे हैं। इसके अलावा प्रचार सामग्री, पंपलेट और ब्रोशर भी वितरित किए जा रहे हैं, ताकि लोग योजनाओं की जानकारी को आसानी से समझ सकें।

    अभियान के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में यह अभियान अब जनभागीदारी और विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here